बचपन में इतने क्यूट दिखते थे राहुल गांधी, कॉलेज में लिया था इस नाम से प्रवेश

बचपन में इतने क्यूट दिखते थे राहुल गांधी, कॉलेज में लिया था इस नाम से प्रवेश

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की राजनीति में अपनी विशेष पहचान बना ली है। सोनिया और राजीव गांधी के बेटे राहुल भारत के सबसे बड़े राजनैतिक परिवार में पैदा हुए। राहुल और उनकी बहन प्रियंका बचपन से ही लाइमलाइट में रहे हैं। उनकी जिंदगी का शायद ही कोई हिस्सा हो, जो कैमरा और मीडिया की पहुंच से दूर रहा होगा। पब्लिक लाइफ में राहुल की इतनी तस्वीरें हैं, इतनी तस्वीरें हैं कि गिनती नहीं की जा सकती।

राहुल ने मार्च 2004 में पॉलिटिक्स में एंट्री ली और मई 2004 में अपने पिता राजीव गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीता। इससे पहले राहुल गांधी मुंबई बेस्ड टेक्नोलॉजी आउटसोर्सिंग कंपनी में बैकअप्स सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर थे। यहां उन्होंने दो साल तक काम किया था। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली में हुआ था। राहुल गांधी बचपन में बहुत ही क्यूट नजर आते थे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बचपन से ही पढ़ाई में रुचि थी।

आपकी जानकरी के लिए बता दे की राहुल गांधी ने कई स्कूलों और कॉलेज में अध्ययन किया। बताया जाता है कि ग्रैजुएशन के लिए ही उन्होंने तीन कॉलेज बदल लिए थे। 1989 में दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में फस्र्ट इयर की परीक्षा देने के बाद ही वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी चले गए थे। इसके बाद इसके बाद सुरक्षा कारणों से बदले हुए नाम से फ्लोरेडा के रोलिंस कॉलेज भेज दिया गया।

इस कॉलेज में राहुल गांधी को रौल विंसी नाम से प्रवेश दिया गया था। इस प्रकार उन्होंने अपनी ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद राहुल गांधी एम.फिल करने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से जुड़े ट्रिनिटी कॉलेज भी गए थे। आज राहुल गांधी की गिनती देश के दिग्गज राजनेताओं में होती है।
Previous Post Next Post