सुशांत सिंह राजपूत ही नहीं बॉलीवुड के ये छह अभिनेता भी हैं बिहार से, बड़े पर्दे पर खूब बटोरी सुर्खियां

सुशांत सिंह राजपूत ही नहीं बॉलीवुड के ये छह अभिनेता भी हैं बिहार से, बड़े पर्दे पर खूब बटोरी सुर्खियां





सुशांत सिंह राजपूत


बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में देश- दुनिया से जुड़े कई प्रतिभाशाली लोग अपनी कला का हुनर दिखा चुके हैं। भारत के अलग- अलग शहरों और राज्यों से लोग अपना हुनर दिखाने के लिए यहां पहुंचने की हर दिन कोशिश करते हैं। बीते दिनों अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने भले कई लोगों को हिलाकर रख दिया हो लेकिन बॉलीवुड में अपना भाग्य आजमाने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। सुशांत सिंह राजपूत बिहार के रहने वाले थे। वह शानदार कलाकारों में से एक थे। केवल सुशांत सिंह राजपूत ही नहीं बिहार ने और भी कई शानदार कलाकार बॉलीवुड को दिए हैं। आज हम आपको उन्हीं कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बिहार से संबंध रखते हैं। 


शत्रुघ्न सिन्हा



शत्रुघ्न सिन्हा
यह बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों में से एक हैं। शत्रुघ्न सिन्हा को बिहार का पहला ऐसा कलाकार माना जाता जिसने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इतना नाम कमाया। शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म नौ दिसबंर साल 1945 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। 
मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी 


यह बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। वह भी बिहार से संबंध रखते हैं। मनोज बाजपेयी का जन्म 23 अप्रैल साल 1969 को बिहार के बेलवा में हुआ था।
पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी


यह भी बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार हैं। पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में अपने हर एक किरदार को बखूबी निभाया है। वह अब तक कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। पंकज त्रिपाठी का जन्म पांच सितंबर साल 1976 को बिहार के गोपालगंज जिले के छोटे से गांव में हुआ था।
शेखर सुमन


शेखर सुमन
शेखर सुमन ने अपने अभिनय से न केवल बड़े पर्दे पर बल्कि छोटे पर्दे पर भी नाम कमाया है। यह बात उनके बहुत कम फैंस को पता होगी कि वह भी बिहार के रहने वाले हैं। उनका जन्म 14 जून साल 1962 को बिहार के पटना में हुआ था। 
अभिमन्यु सिंह
अभिमन्यु सिंह


यह कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन इन्हें असली पहचान फिल्म गुलाल से मिली। अभिमन्यु सिंह बिहार के सोनपुर शहर में पैदा हुए। उनका जन्म 20 सिंतबर साल 1975 को हुआ था। 
संजय मिश्रा



संजय मिश्रा


यह भी बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। संजय मिश्रा ने अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदार से लोगों का दिल जीता है। कॉमेडी के साथ ही साथ वह कई फिल्मों में गंभीर किरदार भी कर चुके हैं। संजय मिश्रा का जन्म छह अक्टूबर को साल 1963 में बिहार के दरभंगा जिले में हुआ था।

Previous Post Next Post