निधन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं इन कलाकारों की आखिरी फिल्में, लिस्ट में शामिल हो सकता है सुशांत का भी नाम

निधन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं इन कलाकारों की आखिरी फिल्में, लिस्ट में शामिल हो सकता है सुशांत का भी नाम





निधन के बाद रिलीज हुई इन कलाकारों की फिल्में
Image credit: Google.com

निधन के बाद रिलीज हुई इन कलाकारों की फिल्में

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से पूरा देश सहम गया है। हर किसी को ये बात बार-बार काट रही है कि अभी उन्हें बहुत कुछ करना था। एक्टिंग की दुनिया से जुड़े कलाकार सभी के अलविदा कहने के बाद भी अपने काम के जरिए हमेशा लोगों के आसपास ही रहते हैं। फिल्मों और गानों के जरिए वो इस बात का एहसास ही नहीं होने देते है कि वो अब हमारे बीच नहीं है। फिल्मी दुनिया से जुड़े कई ऐसे कलाकार है जिनके निधन के बाद उनकी फिल्में रिलीज हुई है और इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी शामिल हो सकता है।
2/15

अमरीश पुरी
Image credit: Google.com

अमरीश पुरी

फिल्म 'किसना' की रिलीज से कुछ हफ्ते पहले ही बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी का निधन हो गया था। आखिरी दिनों में अमरीश पुरी फिल्म 'कच्ची सड़क' की शूटिंग कर रहे थे। अमरीश पुरी के निधन के बाद उनकी दो फिल्में 'मिशन: द लॉस्ट वॉर' और 'पूरब की लैला पश्चिम का छैला: हैलो इंडिया' रिलीज हुई थी। Also Read - सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद इस एक्टर ने करण जौहर पर उतारा गुस्सा, फेसबुक पर शेयर किया व्हाट्सएप मैसेज
3/15

फारुख शेख
Image credit: Google.com

फारुख शेख

फारुख शेख के निधन के बाद उनकी दो फिल्में 'यंगिस्तान' और 'चिलड्रेन ऑफ वॉर' रिलीज हुई थी।

4/15

राजेश खन्ना
Image credit: Google.com

राजेश खन्ना

भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहने जाने वाले राजेश खन्ना के निधन के दो साल बाद उनकी फिल्म 'रियासत' रिलीज हुई थी। 
5/15

मधुबाला
Image credit: Google.com

मधुबाला

साल 1960 के आसपास मधुबाला ने हेल्थ इश्यूज के चलते फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था। मधुबाला के निधन के दो साल बाद उनकी फिल्म 'ज्वाला' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मधुबाला सुनील दत्त के अपोजिट थी।
6/15

मीना कुमारी
Image credit: Google.com

मीना कुमारी

'पाकीजा' की रिलीज के तीन हफ्ते बाद बी मीना कुमारी काफी बीमार पड़ गई थी और कुछ दिन बाद ही उनका निधन हो गया। निधन के बाद मीना कुमारी की फिल्म 'गोमती के किनारे' उनके निधन के बाद ही रिलीज हुई थी।


7/15

दिव्या भारती
Image credit: Google.com

दिव्या भारती

साल 1993 में दिव्या भारती की असामयिक मौत हो गई थी। दिव्या के निधन के बाद उनकी कुल 5 फिल्में रिलीज हुई थी। दिव्या की फिल्म 'रंग' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 2 करोड़ का बिजनेस किया था। निधन के बाद दिव्या भारती की फिल्म लाडला' अधूरी ही रह गई थी और बाद में इस फिल्म में श्रीदेवी ने उन्हें रिप्लेस किया था।
8/15

श्रीदेवी
Image credit: Google.com

श्रीदेवी

आनंद एल रॉय की फिल्म 'जीरो' में श्रीदेवी ने कैमियो किया था और उनके निधन के बाद ही इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। 

ऋषि कपूर
Image credit: Google.com

ऋषि कपूर

ऋषि कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'शर्माजी नमकीन' पर काम कर रहे थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते ये फिल्म फंसी हुई थी और इसी बीच ऋषि कपूर का निधन हो गया। फिल्म के प्रोड्यूसर ने अभिनेता के फैंस से वादा किया है कि वो इस फिल्म को इसी साल (2020) रिलीज करेंगे।

10/15

यश चोपड़ा
Image credit: Google.com

यश चोपड़ा

यश चोपड़ा फिल्म 'जब तक है जान' के बाद अपना रिटायरमेंट प्लान शेयर करने वाले थे लेकिन इस फिल्म की रिलीज से पहले ही वो दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। शाहरुख खान और कटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ का बिजनेस किया था।
11/15

शम्मी कपूर
Image credit: Google.com

शम्मी कपूर

रॉकस्टार की रिलीज से तीन महीने पहले ही शम्मी कपूर का देहांत हो गया था।
12/15

संजीव कुमार
Image credit: Google.com

संजीव कुमार

साल 1985 में संजीव कुमार का निधन हो गया था और इसके बाद बॉलीवुड इस दिग्गज अभिनेता की 10 फिल्में रिलीज हुई थी।

स्मिता पाटिल
Image credit: Google.com

स्मिता पाटिल

बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों में से एक स्मिता पाटिल ने साल 1986 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। स्मिता के निधन के बाद उनकी 10 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हई थी। इस लिस्ट में 'आकर्षण', 'वारिश' और 'सूत्रधार' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।
14/15

अमजद खान
Image credit: Google.com

अमजद खान

साल 1992 में अमजद खान के देहांत के बाद उनकी कई फिल्में रिलीज हुई। 'दो फंटूश', 'रुदाली' और 'सौतेला भाई' जैसी फिल्मों के नाम इस लिस्ट में शुमार है। अमजद खान की दो फिल्में कभी भी रिलीज नहीं हो सकीं।
15/15



सुशांत सिंह राजपूत
Image credit: Google.com

सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन ने हर किसी का दिल तोड़ दिया है। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' है। सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी कई अपकमिंग फिल्मों की तैयारी भी शुरु कर दी थी लेकिन किसी ना किसी वजह के चलते लगभग सारी फिल्में फंसी हुई थी।
Previous Post Next Post