
सोशल मीडिया पर अक्सर फिल्मी हस्तियां बचपन की तस्वीरें साझा करते हैं। कुछ तस्वीरों में तो इन्हें पहचानना आसान होता है लेकिन कुछ तस्वीरों को तो कई बार देखने के बाद भी पता नहीं चल पाता कि आखिर यह सितारा कौन है? इसी कड़ी में चलिए हम आपको बॉलीवुड सितारों के स्कूल के दिनों की तस्वीरें दिखाते हैं। अब तस्वीर देखकर आप खुद ही पहचानिए ये अभिनेता या अभिनेत्री कौन हैं।


तस्वीर में नजर आ रहीं ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण हैं। दीपिका ने हाथ में ट्रॉफी ली हुई है और ढेर सारे मेडल भी हैं। ट्रॉफी जीतने के बाद दीपिका काफी खुश नजर आ रही हैं और मुस्कुराकर पोज दे रही हैं।

रणवीर सिंह बचपन में बिलकुल आम बच्चे की तरह ही नजर आते थे। उन्हें देख शायद उस समय किसी ने नहीं सोचा होगा कि सामान्य सा दिखने वाला ये बच्चा कभी बॉलीवुड का हैंडसम हंक बनेगा।

पूजा हेगड़े ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 'मोहनजोदड़ो' से डेब्यू किया था। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पूजा हेगड़े के साथ ऋतिक रोशन थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। तस्वीर में पूजा स्कूल की ड्रेस में हैं। वो आइस्क्रीम खाती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की शर्ट और ब्लू कलर की स्कर्ट पहनी है।
