सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी जन्मदिन,पूजा- भजन गाते हुए बेहद खुश नजर आए, Video और तस्वीरें

सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी जन्मदिन,पूजा- भजन गाते हुए बेहद खुश नजर आए, Video और तस्वीरें

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को आज चार दिन का समय हो गया। परिवार ने की सुशांत सिंह राजपूत की गंगा में अस्थियां विसर्जित कर दी। इस बीच सुशांत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जो केवल छह महीने पहले का है। जब ये कहा जा रहा है कि बीते 6 महीने से सुशांत सिंह राजपूत अपने डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे।
इस बीच उन्होंने अपना जन्मदिन किस तरह मनाया आप ये यहां पर देख सकते हैंं। सुशांत सिंह राजपूत ने 21 जनवरी को अपना जन्मदिन बड़ी ही सादगी से अपनी बहन और मां के साथ मनाया। सुशांत ने अपने बांद्रा स्थित घर पर पूजा और भजन का आयोजन किया था। जहां पर उनकी मां की तस्वीर भी रखी गई।


Sushant singh rajput

सुशांत यहां पर भजन भी गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूरी भक्ति के साथ माथे पर तिलक लगाए हुए सुशांत का ये खुशी वाला चेहरा आप देखते रह जायेंगे...इससे आपकी नजर जरा भी नहीं हटेगी। चलिए आपको इसकी तस्वीर और वीडियो दिखाते है..
 

जन्मदिन के लिए विशेष पूजा

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर पर एक फैमिली पूजा का आयोजन किया था। जहां पर उनके जन्मदिन की विशेष पूजा रखी गई थी।

सुशांत का जन्मदिन दिखे बहन के साथ

इस तस्वीर में सुशांत अपनी बहन के साथ दिखाई दे रहे हैं। सुशांत की मां की तस्वीर की भी इस दौरान पूजा की गई।


भजन गाते हुए दिखाई दिए सुशांत सिंह राजपूत

सिर्फ पूजा ही नहीं सुशांत के जन्मदिन पर बकायदा भजन भी हुआ। सुशांत भी यहां सभी के साथ मिलकर पूजा और भजन का आनंद लेते हुए नजर आए।

जन्मदिन पर केदारनाथ की याद

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन सभी तस्वीरों और वीडियो तो उनके जन्मदिन के दिन शेयर किया था। जो कि उनकी फिल्म केदारनाथ की भी याद दिलाती है।

सुशांत सिंह राजपूत की अनदेखी तस्वीर

ये देखिए सुशांत सिंह राजपूत के बचपन की तस्वीर अपनी प्यारी बहनों के साथ।

चार बहनों के बीच अकेले भाई

सुशांत सिंह राजपूत चार बहनों के इकलौते लाडले भाई हैं। जाहिर है घर के सबसे छोटे और सबसे ज्यादा प्यार पाने वाले सदस्य।

सुशांत सिंह राजपूत के स्कूल की तस्वीर

स्कूल के दौरान की सुशांत सिंह राजपूत की अनदेखी तस्वीर।


Previous Post Next Post