बॉलीवुड की अभिनेत्री सागरिका घातगे के साथ हुए दुखद घटना पर सभी ने शोक व्यक्त किया है अभिनेत्री सागरिका घातगे के पिता विजय घाटगे का निधन हो गया। पिता के निधन से सागरिका पूरी तरह टूटी हुई हैं। बता दें कि सागरिका के पिता विजय घाटगे का निधन 64 वर्ष के उम्र में हो गया। इस दुखद की जानकारी खुद सागरिका ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी।

सोशल मीडिया पर सागरिका ने इस विषय पर बहुत ही भावुक पोस्ट शेयर किया है। सागरिका ने कई सारी तस्वीरें भी शेयर की हैं। इस सभी तस्वीरों में सागरिका अपने पिता के साथ मे नजर आ रहीं हैं। इस सभी तस्वीरों के साथ सागरिका ने इमोशनल कैप्शन भी ऐड किया है। सागरिका ने लिखा है,” मुझे यकीन नही होता कि आप हमारे बीच नही रहे। पर मैं यह जानती हूँ कि आप एक अच्छी जगह पर हैं। मुझे एक ऐसा खालीपन महसूस हो रहा है जो कभी खत्म नही होगा। ” सागरिका के इस दुख की कमी कभी नही हो सकती है। सागरिका के पिता का निधन 9 जनवरी को हुआ। उससे एक दिन पहले 8 जनवरी को ही सागरिका का जन्म दिन था।

बता दें कि सागरिका ने शाहरुख की फ़िल्म चक दे इंडिया से अपना करियर डेब्यू किया था। इसके अलावा सागरिका ने कई मराठी और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। इतना ही नही टीवी पर आने वाले चर्चित शो खतरों के खिलाड़ी में भी सागरिका प्रतिभागी रह चुकी हैं। बात इनके असल जीवन की करें तो यह यह बहुत ही अच्छी डिजाइनर हैं और नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर भी रह चुकी हैं।

सागरिका ने 23 नवम्बर साल 2017 में भारतीय क्रिकेट तीन के पूर्व फ़ास्ट बॉलर जहीर खान से कोर्ट मैरिज की थी। यह फैसला इन्होंने एक दूसरे को सालों तक डेट करने के बाद लिया था। शादी के बाद सागरिका ने फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली थी। खबर यह भी थी कि सागरिका माँ बनने वाली हैं।