सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को सुसाइड कर लिया। बताया गया कि एक्टर पिछले 6 महीने से डिप्रेशन का शिकार थे। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं तमाम सेलेब्स और सुशांत के करीबियों का बयान भी दर्ज कर रही है। दूसरी तरफ, एक फिल्म मेकर ने सुशांत सिंह राजपूत के व्हाट्सएप डिटेल को लेकर खुलासा किया। साथ ही इमोशनल पोस्ट भी लिखा। फिल्ममेकर आनंद गांधी, जो कि सुशांत के दोस्त भी हैं। उन्होंने सुशांत को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की।
रिया चक्रवर्ती-सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी तस्वीरें, 1 दिन पहले वापस भेज दिया था घर? क्या है चर्चा !
Sushant Singh Rajput: निधन के इतने देर पहले तक WhatsApp पर एक्टिव थे Sushant ! | FilmiBeat

सुशांत सिंह राजपूत का वाट्सएप लास्ट सीन
आनंद गांधी और सुशांत सिंह राजपूत अच्छे दोस्त थे। आनंद गांधी को सुशांत के जाने से गहरा झटका लगा है। उन्होंने बताया कि रविवार को उनका वाट्सएप पर लास्ट सीन सवा नौ बजे का था।

आनंद गांधी ने कहा...
सुशांत सिंह राजपूत को लेकर वह कहते हैं कि वह अपने आइडिया से ऐसे खेलते थे जैसे बच्चा खिलौने से खेलता है। उनका तेज दिमाग और मुस्कान हमेशा से ही जबरदस्त रहा।

जीतना हारना कोई मायने नहीं रखता था
आनंद गांधी ने कहा कि सुशांत के लिए सफलता और असफलता मायने नहीं रखता था। क्योंकि वह जानते थे कि ये सब आगे बढ़ने में मदद करते हैं। सुशांत जानते थे कि हारना व जीतना दोनों ही नई खोज, सीखने और अविष्कार करने में मदद करते हैं।

सुशांत सिंह राजपूत दोस्त का आखिरी कॉल
बता दें 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड किया। उस दिन मुंबई बांद्रा वाले फ्लैट पर उनके साथ चार लोग थे। नौकर, 2 कुक और सुशांत का एक दोस्त।

क्या हुआ उस दिन
नौकर ने पुलिस को बताया कि सुशांत रोजाना कि तरह सवेरे उठ गए थे। उन्होंने करीब 9 बजे जूस पिया और फिर वह अपने रूम में चले गए। इसके बाद वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो दोस्त व नौकर सब डर गए और उन्होंने चाबी वाले को बुलाया और रूम खुलवाया। इसके बाद जो दृश्य इनके सामने था वह हैरान करने वाला था।
