सुशांत का घर छोड़कर क्यों चली गईं थी रिया, पुलिस पूछताछ में बताई अजीब वजह

सुशांत का घर छोड़कर क्यों चली गईं थी रिया, पुलिस पूछताछ में बताई अजीब वजह

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत ने 34 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनके फैन लगातार सोशल मीडिया बॉलीवुड की हस्तियों पर निशाना साध रहे हैं। उधर पुलिस इस मामले में सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके दोस्तों के साथ पूछताछ कर रहा है। गुरुवार को पुलिस ने रिया के साथ लगभग 9 घंटे तक पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती ने कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं।

क्या सुशांत का घर भूतिया था?

वेबसाइट पीपिंगमून में प्रकाशित खबर के मताबिक पुलिस की पूछताछ में रिया ने कई खुलासे किए और उनमें से कुछ काफी चौंकाने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में रिया ने दावा किया कि, सुशांत का बांद्रा वाला घर भूतिया(हॉन्टेड) है। उन्होंने कहा, ऐसा मैंने महसूस किया और यहां तक कि सुशांत भी इस बात से परेशान थे, जब हम वहां रह रहे थे। सुशांत सिंह राजपूत पहले कैप्री हाइट्स, बांद्रा में रहते थे, लेकिन अंकिता लोकंडे से ब्रेकअप के बाद इस फ्लैट में शिफ्ट हो गए थे।

4.5 लाख रुपए में ले रखा था फ्लैट

बता दें कि, कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि सुशांत सिंह राजपूत की बिल्डिंग के लोग उनकी पार्टिंयों से परेशान थे और वो सेक्रेटरी से लगातार शिकायत करते थे। सुशांत इन शिकायतों से परेशान हो गए थे और उन्होंने इस घर को छोड़ने का फैसला कर लिया था। इसके बाद वो मोंट ब्लांक में एक बड़ा डुप्लेक्स अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए, जिसमें तीन बेडरूम और एक बड़ा हॉल था। सुशांत इस घर के लिए 4.5 लाख रुपए किराया देते थे।

सुशांत सिंह राजपूत का परिवार पहले इस शादी के पक्ष में नहीं था

रिया चक्रवर्ती ने पुलिस को बताया कि वे दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। सुशांत सिंह राजपूत का परिवार पहले इस शादी के पक्ष में नहीं था, लेकिन बाद में एक्टर का परिवार रिया चक्रवर्ती को पसंद करने लगा था। रिया ने पुलिस को बताया कि सुशांत किसी ना किसी वजह से परेशान थे, लेकिन वह इस बारे में कुछ बताते नहीं थे। वह ज्यादा परेशान होते तो कहीं अलग चले जाते या फिर अपने पुणे वाले फार्महाउस में चले जाते थे। जब वह ज्यादा डिप्रेशन में रहने लगे तो उन्होंने डॉक्टर की हेल्प लेनी शुरू कर दी, लेकिन बीते कुछ दिनों से उन्होंने दवाई लेना छोड़ दिया था।

6 जून को सुशांत को अकेला छोड़कर गईं थीं रिया

रिया ने पुलिस को बताया कि 6 जून को सुशांत ने उसे अकेला छोड़ने और घर से जाने को कहा था। रिया ने पुलिस को बताया वह अकेला रहना चाहते हैं। मैंने सिचुएशन को देखकर वहां से जाना ही बेहतर समझा। रिया ने पुलिस से कहा कि, मैंने सोचा कि अगर सुशांत कुछ टाइम अकेले रहेंगे तो शायद वह अच्छा फील करें। इसके बाद में कार्टर रोड पेंटहाउस छोड़कर चली गई थीं। रिया ने बताया कि इसके बाद भी वे दोनों फोन और चैट पर बाद करते रहे। इसकी डीटेल रिया ने पुलिस के साथ साझा की है।
Previous Post Next Post