बॉलीवुड को बिजली ने दिया झटका, बढ़े बिल से परेशान हुए सितारे

बॉलीवुड को बिजली ने दिया झटका, बढ़े बिल से परेशान हुए सितारे

रेणुका शहाणे
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक और मुद्दा जो बॉलीवुड में इन दिनों छाया हुआ है वो है बिजली का बिल। कई बड़ी फिल्मी हस्तियों का बिजली का बिल अचानक बढ़कर आया है और इस बात से वो काफी परेशान हैं। वो बिजली कंपनी पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। हाल ही अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने इसे लेकर शिकायत की।
रेणुका शहाणे ने एक ट्वीट के जरिए बताया है कि उनका बिजली का बिल काफी ज्यादा आया है। उन्होंने लिखा, 'मेरा बिजली का बिल मई 8 को 5510 रुपये आया, वहीं जून में मेरा बिल 29,700 रुपये आया। उस बिल में आपने मई और जून दोनों का जोड़ दिया। लेकिन आपने उस बिल में मेरा मई का बिल 18080 रुपये दिखाया है। मेरा बिल 5510 रुपये 18080 रुपये कैसे हो गया?'

कार्तिका नायर भी परेशान
कार्तिका नायर
कार्तिका नायर के मुताबिक बिजली कंपनी की तरफ से उन्हें जून के महीने के लिए लगभग एक लाख रुपये का बिल भेजा गया है। इस बात से कार्तिका काफी परेशान हैं और उन्होंने इसे लेकर अपने ट्विटर अकाउंट पर भी भड़ास निकाली है। उन्होंने पूछा है कि क्या कोई घोटाला हो रहा है।
Previous Post Next Post