अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या के बाद से बॉलीवुड में हड़कंप मचा हुआ। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स लगातार बॉलीवुड के कुछ लोगों पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि सुशांत सिंह राजपूत फिल्म इंडस्ट्री में पनप चुके वंशवाद, आउटसाइडर्स के साथ भेदभाव और खेमेबाजी का शिकार हुए हैं। इसी बीच सुशांत के दोस्त ने फिल्ममेकर संदीप सिंह(Sandip Singh) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
हालही में संदीप सिंह ने एंटरटेनमेंट पोर्टल ‘बॉलीवुड हंगामा’ से बातचीत की है। उन्होंने बताया कि, ‘लोगों ने सुशांत की मौत को ड्रामा बनाकर रख दिया है। उन्हें ऐसा सब पसंद नहीं था। सुशांत के अंतिम संस्कार के बाद मैं अपने घर पहुंचा और नाहाने वाला था। तब मुझे कुछ लोगों के कॉल्स और मैसेज आये। उन्होंने कहा कि हमें अंतिम संस्कार में क्यों नहीं बुलाया ? हम पावरफुल लोग हैं और हमें क्यों नहीं बुलाया। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इन लोगों के दिमाग में क्या चल रहा है ?
सुशांत के निधन के बाद करण जौहर, एकता कपूर और संजय लीला भंसाली जैसी हस्तियों पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। इस पर संदीप कहा कि, ‘एकता को युहीं विवाद में घसीटा जा रहा है। श्रद्धा कपूर, रणदीप हुड्डा और बाकी सब लोग वहां आकर बारिश में खड़े थे, रो रहे थे। सुशांत की मृत्यु से ज्यादा मैं लोगों की हरकतों से दुखी हूं कि वो क्या कर रहे हैं’।
उन्होंने सुशांत की हाथों से 7 फिल्म छीने जाने की सच्चाई भी बताई है। लोगों ने कहा कि, सुशांत की 7 फ़िल्में छीन गई और उनके पास पैसे नहीं थे। ये सारी लोगों की कल्पनाएं हैं। सुशांत आउटसाइडर था। उसने यशराज फिल्म्स, धर्मा प्रोडक्शन, नीरज पांडे और अभिषेक कपूर के साथ काम किया था। वहीं वो भविष्य में रूमी जाफरी और रमेश तोरानी के साथ भी फिल्म करने वाला था।
बता दें कि, संदीप सिंह और सुशांत सिंह भी साथ में फिल्म ‘वंदे भारतम’ में साथ काम करने वाले थे। कुछ दिन पहले संदीप ने इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था। बॉलीवुड जगत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए बॉलीवुड बबल हिंदी के साथ बने रहियें।
