मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गये हुए दो सप्ताह होने जा रहे है लेकिन प्रशंसकों उनकी मृत्यु को लेकर विश्वास कर पाना अभी भी मुश्किल हो रहा है |सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई अपार्टमेंट में फांसी लगाकर जान दे दी थी जिसके बाद सभी लोग चोंक गये थे |एक इंटरव्यू में सुशांत के पिता ने उनकी शादी से लेकर उनके चाँद पर प्लाट तक सभी खुलासे किये |
Third party image reference
सुशांत के पिता ने बताया की सुशांत ने चाँद पर एक प्लाट ले रखा था और वो उस प्लाट को अपने 55 लाख के binocular से देखता था |उन्होंने कहा की सुशांत को चाँद को लेकर काफी जुनून था वो चाँद पर ली अपनी जमीन को binocular से देखता था |उन्होंने बताया की सुशांत सिंह की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे मुंबई और उनके पटना स्थित घर पर अपने परिवार संग मिलने आई यह सारी जानकारी उन्होंने दी |
Third party image reference
सुशांत के पिता ने बताया की उनका जन्म काफी मन्नत के बाद हुआ था |सुशांत ने बहुत ही कम उम्र में बहुत कुछ हासिल कर लिया था और उन्होंने केरल और असम सरकार को दिए 2 करोड़ के दान के बारे में भी बताया उनके पिता ने कहा की सुशांत हमेशा से लोगो की मदद करने में विश्वास रखते थे |
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने उनकी शादी के बारे में बात की और बताया की सुशांत अगले साल फरवरी या मार्च में शादी करने का प्लान बना रहे थे |उनके पिता ने बताया की सुशांत ने कहा की कोरोना में अभी शादी नहीं करेगे इसके बाद एक फिल्म आ रही है और उसके बाद फरवरी मार्च में शादी के बारे में देखते है |के के सिंह ने बताया की यह लास्ट बात सुशांत के साथ हुई थी |


