ऑस्ट्रेलिया में दोबारा ‘सिंबा’ की रिलीज का ऐलान करते ही फंसे रणवीर सिंह, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने कहा ‘सिंबा नहीं बिल्ली...’
byKAVYAS GOSSIPS-
Ranveer Singh
कोरोना वायरस आउटब्रेक के चलते पूरी दुनिया लॉकडाउन का सामना कर रही है। दुनिया भर में भारत समेत कई देश लंबे वक्त से लॉकडाउन का सामना कर रहे है। लेकिन अब धीरे-धीरे कुछ देशों की आर्थिक रफ्तार पटरी पर दौड़ने की कोशिश में है। जिसके चलते सिनेमाघरों को दोबारा खोला जा रहा है। हाल ही में न्यूजीलैंड ने खुद को कोरोना वायरस फ्री घोषित किया है। इसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया में भी रफ्तार पटरी पर लौटती दिख रही है। ऑस्ट्रेलिया में भी जल्दी ही सिनेमाघर खुलने वाले है और इसी के साथ फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म सिंबा को यहां दोबारा रिलीज करने का ऐलान कर दिया है।
सिंबा के दोबारा ऑस्ट्रेलिया में रिलीज करने की खबर को फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह ने भी फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने अपनी इस फिल्म का एक पोस्टर रिलीज करते हुए बताया है कि ये फिल्म ऑट्रेलिया में जल्दी ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को यहां जुलाई महीने में रिलीज किया जाना है।
on
लेकिन जैसे ही रणवीर सिंह के इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वो ट्रोलिंग का शिकार हो गए है। रणवीर सिंह पर इंटरनेट यूजर्स सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद चुप्पी बनाए रखने को लेकर ट्रोल कर रहे है। रणवीर सिंह की इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा है, ‘सुशांत के लिए कुछ नहीं कहा... सिंबा नहीं बिल्ली...’ तो वहीं कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि, ‘ये फिल्म सिनेमाघर में और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा डिजिटल पर ऐसा क्यों?’ जबकि कुछ लोग रणवीर सिंह को अपनी ओर से इस मुद्दे पर स्टैंड लेने की बात सुना रहे है। देखिए इंटरनेट यूजर्स के कैसे मिल रहे हैं रिएक्शन्स-।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की ये फिल्म ऑस्ट्रेलिया में 2 जुलाई को रिलीज होनी है। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाने में कामयाब रही थी। अब मेकर्स इसे दोबारा दर्शकों के बीच लेकर आने की तैयारी में है।