सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से नेपोटिज्म को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कई लोग उनकी मौत को एक साजिश कह रहे हैं। इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है।
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से नेपोटिज्म को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कई लोग उनकी मौत को एक साजिश कह रहे हैं। इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। पुलिस ने 20 जून तक 16 लोगों से पूछताछ कर ली है। वहीं बीते दिन सुशांत की दोस्त रोहिणी अय्यर और उनके मैनेजेरियल स्टाफ का भी बयान दर्ज किया है।
इसी बीच रोहिणी अय्यर ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर एक बार फिर सुशांत को याद किया है। रोहिणी सुशांत की दोस्त के साथ ही साथ वह फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की भी आधिकारिक प्रवक्ता हैं। रोहिणी की टीम की तरफ से ये संदेश जारी किया गया था कि भंसाली ने सुशांत को चार फिल्में ऑफर की थीं।
रोहिणी ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक पोस्ट शेयर की है और उसके कैप्शन में लिखा '' चियर यंग '' का गाना डॉर्विन का लिरिक्स शेयर किया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी रोहिणी ने कई सारे पोस्ट सुशांत की याद करते हुए शेयर कर चुकी हैं। इससे पहले रोहिणी ने अपने इ्ंस्टाग्राम पर सुशांत सिंह राजपूत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद किसी भी खेमे का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे। वह बाहर से आए हुए एक अभिनेता थे और किसी का साथ लेकर अंदर का अभिनेता बनने में उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं थी। यही कारण है कि उनके पास फिल्मों से आगे भी एक जिंदगी थी। यह इंडस्ट्री तो सिर्फ उनकी जिंदगी का एक छोटा सा हिस्सा था। इसके अलावा भी वह कई जिंदगियां जीते थे।
इस पोस्ट को शेयर करने से पहले रोहिणी सोमवार सुबह बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची थीं और यहां से वह दोपहर बाद निकली हैं। यह भी बताया जा रहा है कि सुशांत से जुड़े एक और व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन अभी तक उसकी पहचान गुप्त रखी गई है।
 



