
बहुत कम लोग कर पाते हैं ऐसा
ये बात हकीकत है कि एम्बीडेक्सट्रॉस (ambidextrous) लोग केवल दुनिया का 1 प्रतिशत आबादी वाला हिस्सा होते हैं। वे लोग, जिनका कोई प्रमुख हाथ नहीं होता है, और वे दोनों हाथों को समान कौशल के साथ उपयोग कर सकते हैं, उनकी गिनती 100 में से लगभग 1 ही होती है। हालांकि कई लोग जो बाएं हाथ के होते हैं, वे अपने दूसरे हाथ के साथ-साथ अपने प्रमुख हाथ का उपयोग कर सकते हैं।
होती हैं कई भिन्नताएं
इस विशेषता का एक दुर्लभ रूप वह है, जिसमें लोग अपने कौशल के साथ हर समय दोनों हाथों का उपयोग कर सकते हैं। इन लोगों को "एंबीडेक्स्ट्रल" कहा जा सकता है, जिसका अर्थ होता है कि वह अपने दाएं-बाएं हाथ दोनों से समान रूप से संबंधित काम कर सकते हैं। हालांकि कुछ अन्य लोग भी हैं, जिनके पास दोनों हाथों का बराबर कौशल नहीं होता है, लेकिन जो अपने दाहिने हाथों का उपयोग कुछ चीजों के लिए करते हैं और दूसरों के लिए अपने बाएं हाथों का उपयोग करते हैं। एक और शब्द, "एंबिसिनिस्ट्राल" (ambisinistral), उन लोगों को संदर्भित करता है जिनके पास कोई प्रमुख हाथ नहीं होता है और वे दोनों हाथों का उपयोग ठीक प्रकार से करते हैं।

दिमाग के दोनों हिस्से होते हैं तेज
Ambidexterity यानी की दोनों हाथ से समान रूप से लिखना इस बात को इंगित करता है कि उस व्यक्ति के मस्तिष्क का बायां और दायां हिस्सा लगभग एक समान होता है। वहीं दूसरी तरफ, दाएं हाथ के लोगों में मस्तिष्क का बायां हिस्सा प्रमुख होता है।
हैरानी की बात ये है कि भले ही दोनों हाथों से लिखने वाले लोगों का यह कौशल उनके मस्तिष्क से जुड़ा हुआ होता है लेकिन फिर भी वे अपनी मानसिक क्षमताओं की तुलना में अपनी शारीरिक क्षमताओं के ज्यादा कायल होते हैं। यह इस कारण से हो सकता है कि वे एक हाथ से लिखने वाले लोगों की तुलना में सामान्य बुद्धि परीक्षणों पर अधिक खराब प्रदर्शन करते हैं। एक अध्ययन में, सात- और आठ साल के बच्चों ने कई अलग-अलग शैक्षणिक परीक्षण पूरे किए। 8000 प्रतिभागियों में से 87 प्रतिभागी दोनों हाथों का उपयोग करते हुए सहज थे। दोनों हाथ से लिखने वाले 90 प्रतिशत बच्चे दाहिने हाथ वाले बच्चों की तुलना में गणित की समस्या से अधिक जूझने की संभावना पाई गई और उन्हें भाषा के साथ कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा।
ADHD से संबंध रखता है दोनों हाथ से लिखना
एक और अध्ययन में ये सामने आया कि बाएं हाथ और एम्बीडेक्सट्रॉस किशोरों में दाएं हाथ के किशोरों की तुलना में एडीएचडी के लक्षण दिखने की संभावना दोगुना होती है। अध्ययन में जिन किशोरों में एडीएचडी पाया गया उनमें दोनों हाथों से लिखने वाले किशोरों में अधिक गंभीर लक्षण दिखाए दिए।