चीन और भारत के बीच गलवान घाटी में पिछले दिनों हुई झड़प में भारत के बिहार रेजिमेंट के 20 जवानों को शहादत प्राप्त हो गई। इस दौरान कर्नल बी संतोष बाबू इस रेजिमेंट के कमांडिंग अधिकारी थे। बता दें कि गलवान घाटी की में हुई भारत और चीन के बीच यह झडप जून साल 2020 में हुई थी।

इस दौरान भारत और चीन के सैनिकों में गलवान घाटी में हाथा पाहि हुई थी। और इसी झड़प में हमारे देश की कुछ सैनिक शहीद हो गए। इस दौरान चीन के भी कई सैनिक मारे गए थे। हालांकि चीन ने उनके कितने सैनिक मारे गए इस बारे में कोई जानकारी नही दी थी। कुछ समय बाद चीन ने यह स्वीकार किया था कि इस झड़प में चीन के भी 35 सैनिक मारे गए थे।

इस पूरे मामले में जहां एक ओर चीन इस झड़प में मारे गए शहीद सैनिकों की संख्या तक बताने को तैयार नही हैं।

वहीं भारत ने कर्नल बाबू और उनके अतिरिक्त 20 अन्य शहीद जवानों के नाम नेशनल वार मेमोरियल पर लिखा है। भारतीय सेना ने इस गलवन घाटी की झड़प में शहीद हुए जवानों के सम्मान में लेह में स्थित आर्मी पोस्ट 120 पर एक मेमोरियल भी निर्मित किया है। आने वाले 26 जनवरी को बिहार रेजीमेंट के शहीद हुए इन जवानों को सम्मानित भी किया जाएगा।

आपको बता दें कि जून में हुई इस झड़प के बाद अगस्त महीने में भी चीन सैनिकों ने पैगैंग झील के दक्षिणी किनारे से भारत की सीमा के अंदर आने की भी कोशिश की थी। लेकिन भारतीय सैनिकों ने चीन की यह कोशिश असफल कर दी थी।