बेहद मेहंगे शौक फरमाते हैं बॉलीवुड के ‘सिंघम’ “अजय देवगन”

बेहद मेहंगे शौक फरमाते हैं बॉलीवुड के ‘सिंघम’ “अजय देवगन”

 बॉलीवुड में तीन दशकों से काम कर रहे अभिनेता अजय देवगन ने ढेर सारे ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। ऐसे फिल्में दी है जिसका प्रचलन आज भी है। अजय देवगन बॉलीवुड में प्रोड्यूसर और अभिनेता के तौर पर काम किया है। कमाई के मामले में भी काफी आगे रहे है। फोर्ब्स इंडिया की 2019 सेलिब्रिटी की 100 लिस्ट में 94 करोड़ की कमाई के साथ 12वें स्थान मिला था।

इसमें कोई शक नहीं की बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन बेहद महंगे शौक रखते है। वे एक लग्जरियस लाइफ जीते है और उनके पास कई सारी बेस्किमती चीज़े भी है।

अजय देवगन को लग्जरी कारों का बेहद शौक है जिसके चलते उनके पास लगभग 2.8 करोड़ की Maserati Quattroporte भी है। वह यह कार को खरीदने वाले पहले भारतीय नागरिक भी है। उनकी कार के कलेक्शन में सिर्फ मसेराटी ही नहीं बल्कि रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी कारें भी शामिल है।

अजय देवगन के पास रेंज रोवर कंपनी की महंगी कारों में से रेंज रोवर वोग कार भी है। जिसकी कीमत लगभग 2.08 करोड़ है।

आपको बता दें कि अजय देवगन एक शानदार फॉर्म हाउस के मालिक भी हैं। यह फार्महाउस मुंबई के कर्जत नगर में स्थित है। जो 28 एकड़ जमीन पर फैला है। इसकी कीमत लगभग 25 करोड़ है और इसमें सब्जियों और फलों की खेती भी की जाती है।

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन साहब का लंदन में भी अपना एक ड्रीम हाउस है जो बहुत ही आलीशान हाउस है। इसकी कीमत लगभग 54 करोड रुपए है।

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि बॉलीवुड के सिंघम के पास एक अपना प्राइवेट जेट भी है। आपको बता दे की इस प्राइवेट जेट का नाम “हॉकर-8 है। होकर 8 की कीमत लगभग ₹84 करोड़ बताई गई है जो अजय देवगन की कलेक्शन में सबसे अधिक महंगा है।

अजय देवगन के पास खुद का वैनिटी वैन भी है जिसकी कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है जो शानदार सुविधाओं से लैस है।

Previous Post Next Post