बॉलीवुड में बहुत से सितारे हुए जिन्होंने अपनी आखरी फिल्म के रिलीज होने से पहले ही दम तोड़ दिया लेकिन उनकी फिल्म फैंस पर छा गई और काफी कमाई की। उन्हें जनता की तरफ से काफी सहानुभूति भी मिली। आइये जानते हैं इन कलाकारों के बारे में
सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत एक उभरते सितारे थे। उन्होंने आखिरी फिल्म
” दिल बेचारा ” की शूटिंग लॉकडाउन से पहले की और अपने फिल्म के रिलीज होने से कुछ समय पहले ही इस दुनिया को छोड़ कर चले गए।
शम्मी कपूर

अभिनेता शम्मी कपूर एक बहुत बड़े कलाकार थे। उनका निधन 14 अगस्त 2011 को अचानक हो गया। उन्होंने फिल्म “रॉकरस्टार” में गेस्ट अपीयरेंस भी दिया था। यह फिल्म उनकी मौत की 3 महीने बाद रिलीज हुई।
राजेश खन्ना

बॉलीवुड के प्रथम सुपर स्टार राजेश खन्ना जी का निधन कैंसर के कारण 2012, 18 July को हो गया था और उनकी मृत्यु के 2 साल बाद उनकी आखिरी फिल्म पर्दे पर आई।
अमरीश पुरी

दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी जी का मृत्यु 2005 में 12 January को ब्रेन हेमरेज के वजह से हुई थी। उनकी आखिरी फिल्म “कच्ची सड़क” उनकी मृत्यु के डेढ़ साल बाद रिलीज हुई।
मधुबाला

खूबसूरत अदाकारा मधुबाला की मृत्यु 1969 में 23 February को हुई थी और उनकी आखिरी फिल्म 1971 को पर्दे पर आई थी।
स्मिता पाटिल

स्मिता पाटिल की मृत्यु उनके बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के 14 दिन बाद 1986 में हो गई थी। उनकी आखिरी फिल्म “गलियों के बादशाह” 1989 में लॉन्च हुई।
दिव्या भारती

खूबसूरत अभिनेत्री दिव्या भारती जी का निधन 19 साल की उम्र में हुआ और उनकी आखिरी फिल्म “शतरंज” निधन के 9 महीने बाद लांच हुई।
श्रीदेवी

इन्होंने भी अपनी आखरी फिल्म नहीं देख पाई थी। फरवरी 2018 में दुबई के एक होटल में अपना दम तोड़ दिया।
ओम पुरी

दिग्गज अभिनेता ओम पुरी जी की मृत्यु 6 January 2017 में उनकी फिल्म “ट्यूबलाइट” के रिलीज होने से पहले ही हो गई थी।
फारुख शेख

इनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी और इनकी आखरी फिल्म यंगिस्तान March 28, 2014 को पर्दे पर आई थी।
