Reason Why Anushka Wears Virat's T-Shirts: अनुष्का शर्मा अक्सर विराट कोहली के वॉरड्रोब से टीशर्ट पहनती हैं। उन्होंने इसकी वजह एक इंटरव्यू में बताई थी।

अनुष्का शर्मा अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। उनका क्लोदिंग ब्रैंड भी है। इसके बाद भी वह अपने पति विराट कोहली के वॉरड्रोब से टी-शर्ट्स पहनती हैं। अनुष्का ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह विराट की टी-शर्ट इसलिए पहनती हैं क्योंकि इससे उनके पति को खुशी होती है। अनुष्का ने यह भी खुलासा किया था कि वह ज्यादातर टी-शर्ट पहनती हैं और कभी-कभी जैकेट पर भी हाथ साफ करती हैं।
11 जनवरी को पैरंट्स बने हैं विराट-अनुष्का
अनुष्का और विराट 11 जनवरी को पैरंट्स बने हैं। उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। विराट के भाई विकास ने एक पोस्ट किया है जिसमें बच्चे के पैर दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि यह विराट-अनुष्का की बेटी की ही तस्वीर है। वहीं ये भी रिपोर्ट्स हैं कि विरुष्का की नन्ही परी का नाम आन्वी रखा गया है।
