इकलौते बेटे सुशांत के निधन से पूरी तरह टूट गए हैं उनके पिता, कहा-'4 लड़कियों में वह एक लड़का था, मन्नत से मांगा हुआ ऐसा ही जाता है'

इकलौते बेटे सुशांत के निधन से पूरी तरह टूट गए हैं उनके पिता, कहा-'4 लड़कियों में वह एक लड़का था, मन्नत से मांगा हुआ ऐसा ही जाता है'




मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आज 12 दिन हो गए हैं। इकलौते बेटे के निधन से उनके परिवार पर इसका गहरा असर पड़ा है। वहीं एक पिता के लिए ये बेहद दुखदायक है, जिसके जीवन के अंतिम पड़ाव में उसका इकलौता बेटा इस तरह अचानक साथ छोड़ दिया है। यह दुख एक पिता ही समझ सकता है। हाल ही में एक्टर के पिता ने अपने बेटे को लेकर पहली बार बात की है।


सुशांत के पिता के के सिंह ने इंटरव्यू के दौरान बताया सुशांत के लिए उन्होंने और उनकी पत्नी ने मन्नत मांगी थी। उन्होंने कहा- हमने मन्नत मांगी थी। 3 साल तक मन्नत मांगने के बाद सुशांत का जन्म हुआ था।


4 लड़कियों में वह एक लड़का था। लेकिन वहीं जिनके लिए मन्नत मांगो वो ऐसे ही जाते हैं। मन्नत से मांगा हुआ ऐसा ही जाता है। लेकिन जो होना है उसे कोई नहीं रोक सकता। उसने कम ही दिन में इतना कुछ कर लिया था।


सुशांत के पिता ने बताया कि आखिरी दिनों में क्या हुआ ये हम नहीं जानते। सुशांत हमें इस बारे में हमें कुछ नहीं बताता था। हम भी फिल्म इंडस्ट्री से काफी दूर रहते थे। हमें चमक-दमक पसंद नहीं है। के के सिंह ने आगे कहा-'सुशांत ने बिहार के लिए बहुत कुछ करने के लिए सोचा था। बिहार के लोगों की मदद के लिए वह कुछ करना चाहता था, लेकिन वक्त नहीं मिला। सुशांत ने चांद पर जमीन खरीदी थी। जमीन देखने के लिए उसने 55 लाख का टेलिस्कोप लिया था। वह उस टेलिस्कोप से अपना प्लॉट ही देखता रहता था।'



बता दें कि सुशांत ने रविवार (14 जून) को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से अब उनकी आत्महत्या एक गुत्थी की तरह बनी हुई है। कोई इसे डिप्रेशन से जोड़ रहा है तो कोई बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म से जोड़ रहा है।
Previous Post Next Post