सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने बेटे की प्रोफेशनल दुश्मनी पर दिया बड़ा बयान, कहा 'फिल्मी दुनिया में हो सकता है...'

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने बेटे की प्रोफेशनल दुश्मनी पर दिया बड़ा बयान, कहा 'फिल्मी दुनिया में हो सकता है...'

दिवंगत कलाकार सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अपने बेटे की मृत्यु के 11 दिन बाद मीडिया से बात की और कई खुलासे किए। केके सिंह ने मीडिया से बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत की जर्नी और उनके व्यक्तित्व के बारे में खुलकर चर्चा की और बताया कि उनके बेटे ने 34 साल की उम्र में जो कुछ भी पाया, उसमें किसी दूसरे व्यक्ति का योदगान नहीं था। सुशांत ने अपनी मेहनत के दम पर सुपरस्टार का तमगा हासिल किया था।
सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद से लगातार ऐसी बातें हो रही हैं कि एक्टर के खिलाफ बॉलीवुड के बड़े-बड़े लोगों के गुटबाजी की थी, जिससे परेशान होकर उन्होंने फांसी लगा ली। इस पर बात करते हुए केके सिंह ने बताया है कि, 'हो सकता है... फिल्मी दुनिया में हो सकता है। कुछ भी हो सकता है। होता है, अगर किसी को दिखता है बहुत आगे बढ़ता है, तो कुछ कर दो... होता ही होगा। '।
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने इस बात पर भी पक्की मुहर लगाई है कि उनका बेटा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की सोच रहा था। केके सिंह के अनुसार, 'इस पर बात हुई थी, उसने कहा था कि कोरोना में तो ये नहीं हो सकता है और उसके बाद एक फिल्म आ रही है। उसके बाद फरवरी-मार्च में देखते हैं करेंगे... मेरी उससे आखिरी बार यही बात हुई थी। '।


केके सिंह ने अपने बयान में यह जानकारी भी दी है कि सुशांत ने कभी नहीं बताया था कि वो किस लड़की से शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे। केके सिंह के अनुसार, 'हमने उससे यही कहा था कि उसे अपनी पसंद की लड़की से शादी करनी चाहिए। क्योंकि उसे सारी जिंदगी उस लड़की के साथ रहना है। '।
Previous Post Next Post